राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं एवं महिलाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कमला कॉलेज मैदान में एक दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में माय भारत और साईं सेंटर राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में 13 वर्ष की बालिकाओं से लेकर 45 वर्ष तक की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज महिलाएं सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक सभी क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव मनाने का दिन है। इसकी शुरुआत 1900 के दशक में तब हुई थी, जब महिलाओं ने बेहतर कामकाजी परिस्थितियों और मतदान के अधिकार के लिए आवाज उठाई थी। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही रस्साकशी, चम्मच दौड़ और म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में बालिका हॉकी खिलाड़ियों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
