राजनांदगांव। थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। आरोपियों ने शराब पीने के पैसे नहीं मिलने पर प्रार्थी और उसके परिजनों पर डंडा और फायबर बेत से हमला किया।
आरोपियों में फिरोजा उर्फ सिमरन पिता अब्दुल कादिर, उम्र 26, मोतीपुर राम नगर, ओवर ब्रिज के नीचे फुटपाथ एवं विशाखा ठाकुर पिता छोटू ठाकुर, उम्र 21, ओवर ब्रिज के नीचे फुटपाथ शामिल है।
घटना 3 मार्च 2026 की रात्रि लगभग 12 बजे हुई। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिलाओं ने प्रार्थी संजय मंडावी, उम्र 30 वर्ष एवं परिवार के अन्य सदस्यों को शराब के पैसे नहीं देने पर अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी, तत्पश्चात ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को इलाज हेतु पेंड्री अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की रिपोर्ट दिनांक 4 मार्च 2026 को दर्ज कर पुलिस ने अपराध क्रमांक 141/26 के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम की टीम ने आरोपी महिलाओं की पतासाजी की। मुखबीर की सूचना पर फिरोजा और विशाखा को डोंगरगढ़ में घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। मौके से डंडा और फायबर बेत जप्त किए गए।
दोनों आरोपियों को 7 मार्च को न्यायालय में पेश कर महिला जेल दुर्ग में दाखिल किया गया। मुख्य आरोपी फिरोजा आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट एवं एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, सउनि नंदनी ठाकुर, महिला आरक्षक वर्षा धु्रव और थाना स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
