राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में आईक्यूएसी एवं महिला प्रकोप्ठ के संयुक्त तत्वाधान में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन दिनांक 09.03.2026 को सुश्री अंकिता शर्मा, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के आतिथ्य में किया गया।
सर्वप्रथम प्राचार्या डा. अंजली अवधिया ने अपने स्वागत उद्बोधन में उपस्थित समस्त छात्राओं एवं महिला प्राध्यापक-कर्मचारी को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यह दुनियाभर में नारीत्व के उत्सव की याद दिलाता है। आज का दिन उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने आर्थिक समाजिक, राजनीतिक एवं खेल के क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त की है। इतिहास गवाह है कि नारी ने हमेशा से परिवार संचालन का उत्तरदायित्व संभालते हुये समाज निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
मुख्य अतिथि, सुश्री अंकिता शर्मा, पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने व आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि दृढ इच्छाशवित हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता एवं महिला-पुरूप में सिर्फ बायोलॉजीकल अंतर होता है, इसके अलावा महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूप से कमजोर नहीं है। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महिलाओं का समाज में सम्मान होता है एवं घरेलू महिलाएं भी गृह उद्योग के कार्य जैसे आचार, पापड, बड़ी बनाना एवं सिलाई आदि कार्य करके आर्थिक रूप से परिवार को सहयोग प्रदान कर सकती है एवं आत्मनिर्भर हो सकती है।
कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुये डॉ. नीता एस. नायर ने कहा कि आज भी दुनियाभर में महिलाएं पुरूषों की तुलना में कम वेतन एवं अधिकार पाती है। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस हमें याद दिलाती है कि प्रगति हुई है लेकिन मंजिल अभी दूर है।
उक्त कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. युगेश्वरी साहू, श्रीमती रामकुमारी धुर्वा, श्रीमती नीलम राम धनसाय, डॉ. मोना माखीजा उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आईक्यूएसी के प्रभारी डॉ. बसंत कुमार सोनबेर, मुख्य अतिथि, प्राचार्य, समस्त महिला प्राध्यापक एवं छात्राओं को महिला दिवस की शुभकामना देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
