राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 12 मार्च 2026 को भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में प्रदेश में बढ़ती नशे की खेती और उसके संरक्षण के खिलाफ भाजपा कार्यालय घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान द्वारा जारी बयान में जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि पहले दुर्ग जिले के समोदा गांव में लगभग 10 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती का खुलासा हुआ और अब बलरामपुर जिले में भी लगभग 5 एकड़ भूमि में अफीम की खेती सामने आई है। लगातार हो रहे इन खुलासों से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में नशे का कारोबार और अवैध खेती तेजी से फैल रही है, जो युवाओं के भविष्य के साथ साथ संपूर्ण राज्य लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 12 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे भाजपा कार्यालय के पूर्व, अग्रवाल ट्रांसपोर्ट के समीप एकत्र होकर भाजपा सरकार के खिलाफ घेराव एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने जिले के सभी वर्तमान एवं पूर्व विधायक, सभी वर्तमान एवं पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भाजपा के शासनकाल में हो रही नशे की खेती के खिलाफ आयोजित इस आंदोलन में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
