राजनांदगांव। भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक पर गुरुवार को दिगंबर जैन मंदिर गंज लाइन में दिगंबर जैन समाज ने भक्ति और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और दिनभर विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए।
दिगंबर जैन पंचायत के सचिव सूर्यकांत जैन ने बताया कि सुबह 8.30 बजे मंदिर में स्थापित करीब 135 वर्ष पुरानी भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को रथ में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान भजन-कीर्तन और अहिंसा के नारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने स्वयं रथ को खींचकर अपनी आस्था व्यक्त की।
शोभायात्रा में भगवान के सारथी बनने का सौभाग्य कोषाध्यक्ष सुदेश जैन (महावीर फर्नीचर परिवार) को मिला। वहीं जैन आदर्श महिला मंडल और जैन बालिका मंडल की सदस्यों ने हथकरघा के अहिंसक वस्त्र पहनकर जैन धर्म के सिद्धांतों का संदेश दिया।
शहर भ्रमण के बाद मंदिर में भगवान का अभिषेक और शांतिधारा का आयोजन किया गया। पात्र चयन के माध्यम से संतोष झांझरी, शिरीष जैन, डॉ. एमके दिवाकर, अनिल बड़कुल, पंकज जैन और चंद्रकांत जैन को सौधर्म इंद्र बनकर प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य मिला। पूजा-अनुष्ठान पंडित ताराचंद शास्त्री और पंडित प्रभात कुमार जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इसके बाद गंज लाइन में निर्माणाधीन पाषाण जिनालय के सामने प्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल सहित रविकांत जैन, मनोज जैन, अनिल जैन, अखिलेश जैन, ललित जैन, सीमा जैन, मीना जैन, सपना जैन, रुपाली जैन और श्रद्धा जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
समाज के सदस्यों ने आस्था स्कूल के मूकबधिर बच्चों को नई बेडशीट भी वितरित की और मिठाई बांटकर जन्मोत्सव की खुशियां साझा कीं। इसके साथ ही गौशाला पहुंचकर गुड़-रोटी और हरा चारा दान किया गया।
शाम 7.30 बजे भगवान की महाआरती और तीर्थंकर बालक का पालना झुलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक झांझरी ने कहा कि भगवान ऋषभदेव ने मानव समाज को असि, मसि और कृषि का ज्ञान देकर सभ्य जीवन जीने की दिशा दिखाई।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पीसी जैन, डीसी जैन (पूर्व सीएमओ), पार्षद रानू जैन, विजय जैन, चंद्रकांत जैन, नीलम जैन, पूनम जैन, प्रतीक जैन, सुधीर जैन, राजेश जैन खन्ना सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। अंत में दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष अशोक झांझरी और सचिव सूर्यकांत जैन ने सभी का आभार जताया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
