Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » भाजपा राज में नशे की खेती को संरक्षण, कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव कर जोरदार प्रदर्शन
    राजनांदगांव

    भाजपा राज में नशे की खेती को संरक्षण, कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव कर जोरदार प्रदर्शन

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। दुर्ग क्षेत्र के ग्राम समोदा में भाजपा पदाधिकारी विनायक ताम्रकार द्वारा अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आने और बलरामपुर जिले में भी इसी तरह के प्रकरण उजागर होने के विरोध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी और जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान 250 प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी भी दी। अग्रवाल ट्रांसपोर्ट चौक से निकले कांग्रेसियों के जुलूस ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नशे की खेती को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
    प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भाजपा कार्यालय के चारों ओर कड़ी बैरिकेडिंग कर दी थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली के रूप में वहां पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग उठाई।
    इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सत्ता के संरक्षण में नशे का कारोबार और अवैध खेती बढ़ रही है। दुर्ग और बलरामपुर में सामने आए अफीम खेती के मामले बेहद गंभीर हैं। यदि सत्ताधारी दल से जुड़े लोगों के नाम ऐसे मामलों में सामने आ रहे हैं तो यह सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर जनता की आवाज बनकर लगातार संघर्ष करेगी और युवाओं को नशे की ओर धकेलने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी।
    जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि प्रदेश में नशे के बढ़ते मामलों को लेकर आम जनता चिंतित है, लेकिन सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रही है। उल्टा सत्ता से जुड़े लोगों के नाम ही ऐसे मामलों में सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।
    कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन को और तेज करेगी।
    प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पूर्व विधायक छन्नी साहू, पूर्व अध्यक्ष श्रीकिशन खंडेलवाल व रमेश राठौर, प्रदेश प्रवक्ता रुपेश दुबे, प्रदेश सचिव मेहुल मारु, कमलजीत सिंह पिंटू, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, पूर्व अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी व भागवत साहू, दिनेश शर्माए जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री राहुल तिवारी व पंकज बांधव, जिला प्रवक्ता अनीस खान, क्रांति बंजारे, महेन्द्र यादव, उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चेतन भानुशाली, दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मण साहू, ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, टिकेश साहू, प्रताप धावड़े, नरेश उइके, राम मूरत वर्मा, पंचराम चंदेल, चुम्मन साहू, रितेश जैन, रमेश डाकलिया, प्रकाश बाफना, रवि साहू, इकरामुद्दीन सोलंकी, राकेश जोशी, अशोक पंजवानी, प्रेम रुचंदानी, अमित अग्रवाल, भावेश सिन्हा, अकील कुरैशी, राजकुमारी सिन्हा, गुरभेज मखीजा, अमर झा, अमित चंद्रवंशी, अमीन हुद्दा, विनय झा, समीर द्विवेदी, रज्जू जॉन, मनीष गौतम, किरण मेश्राम, माया शर्मा, ललिता साहू, रीना पटेल, सतीश मसीह, रशीद अहमद, महेंद्र बहादुर सिंह, मदन साहू, मो. सकुर, दुलारीबाई साहू, संदीप सोनी, कुलदीप कुरंजरेकर, पायल बारमाटे, संजीव गुप्ता, एकनाथ सिन्हा, शैलेष ठावरे, नरेश करसे, सुरेंद्र देवांगन, नलिनी मेश्राम, संजय यादव, मतीन खान, रामजी तराने, चेतन सिन्हा, जितेंद्र सिंह भाटिया, सागर ताम्रकार, तामेश्वर, दिनेतु जांगड़े, शिशुपाल भारती, गणपत रजक, मोहित राम भुआर्य, प्रमोद सिंह ठाकुर, गजेंद्र सिंह राजपूत, पिंकू खान, बसंत चितलांग्या, अकंश बाफना, गोलू नायक, कादिर कुरैशी, लोकू यादव, सोनू साहू, मनीष सिमनकर, जय जसवाल, राहुल गजभिये, नीलेश ठावरे, शेख आसिफ, हिमालय बंधे, रमेश साहू, सकुर चौहान, गोपी रजक, राकेश चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, योगेश मानिकपुरी, हेमचंद यादव, टिंकू साहू, पप्पू रजक, हर्ष साहू, ऋषभ जैन, ऋषभ निर्मलकर, आदित्य वैष्णव, चेतराम साहू सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.