राजनांदगांव। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व के निगमित सामाजिक दायित्व भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर द्वारा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से गांधी सभागृह राजनांदगांव में नगर पालिक निगम राजनांदगांव एवं जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र में निवासरत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया।
महापौर मधुसूदन यादव ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए आयोजित मूल्यांकन शिविर की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिला दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए अग्रणी है। उन्होंने सभी पात्र दिव्यांगजनों को आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण के लिए मूल्यांकन शिविर में परीक्षण कराने की अपील की। शिविर में 150 से अधिक विविध आयु वर्ग के दिव्यांगजनों द्वारा आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण के लिए पंजीयन कराया गया। पंजीकृत दिव्यांगजनों को शीघ्र ही मोटराइज ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, व्हीलचेयर चाईल्ड व एडल्ड, केचेस एल्बो, बैसाखी चार प्रकार, वाकिंग स्टीक एडजेस्टेबल, ब्रेल केन फोल्डिंग, ब्रेल किट, रोलेटर, श्रवण यंत्र, सीपी चेयर, शेल फोन, सुगम्य केन, जाय स्टीक व्हील चेयर, टीएलएमकीट, कैलीपर्स कृत्रिम अंग सहित अन्य सहायक उपकरण पात्रता के अनुसार प्रदाय किया जाएगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, सभापति जिला पंचायत श्रीमती देवकुमारी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिला सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता मंडावी, पार्षद श्री शैंकी बग्गा, चुनेश्वर साहू, सरपंच कोपेडिह किशोर साहू, हेमंत तिवारी, अरूण भास्कर गुप्ता, उप संचालक समाज कल्याण राजनांदगांव मती वैशाली मरडवार, समाज कल्याण विभाग से श्रीमती सुखमा चंद्रवंशी, बालकृष्ण बघेल, बीरसिंह साहू, कंचन मेश्राम, संतोष साहू, दिलीप श्रीवास्तव, कुशाल चंद जंघेल, आराधना महोबिया, महेन्द्र सिंह यादव, नरेन्द्र देवदास, मालती श्रीवास्तव, समीर क्षत्री, अंजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं नागरिक उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
