Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » थाना दिवस पर आईसी बालाजी राव ने सुनी आमजन की समस्याएं, सामुदायिक पुलिसिंग में हुआ बैग और खेल सामग्री वितरण
    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    थाना दिवस पर आईसी बालाजी राव ने सुनी आमजन की समस्याएं, सामुदायिक पुलिसिंग में हुआ बैग और खेल सामग्री वितरण

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिला पुलिस टीम के.सी.जी. द्वारा जिले के सभी थानो व चौकी में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किये जाने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया गए है जिसके परिपालन में आज दिनांक 12.03.2026 को थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर जन प्रतिनिधियों और आमजनो को थानो में आमंत्रित कर उनकी समस्याओं,शिकायतों व सुझाव पर खुली चर्चा के लिए प्रोत्साहित किया गया।

    इसी तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री बालाजी राव (भा. पु. से.), एवं पुलिस अधीक्षक जिला केसीजी श्री लक्ष्य शर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा थाना साल्हेवारा एवं बकरकट्टा में उपस्थित होकर आमजन की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया साथ ही साइबर फ्रॉड एवं नए आपराधिक कानून के सम्बंध में जानकारी, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन करने के अलावा साइबर अपराध संबंधित जानकारी दिया गया।

    साइबर संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्रामों व वार्डो में साइबर जागरूकता/यातायात जागरूकता का आयोजन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया साथ ही आवारा मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस स्टाफ के साथ साथ आम नागरिकों को मवेशियों को उचित स्थानों पर सुरक्षित रखने की हिदायत दिया गया ताकि हो रही दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

    आम जन को यह भी बताया गया कि साइबर संबंधी धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 अथवा cybercrime police gov.in पोर्टल पर दर्ज कराएं और यदि अनजान नंबर से बार बार धोखाधड़ी करने का प्रयास किया जा रहा है तो संचार क्रांति के चक्षु नामक पोर्टल पर दर्ज कराए।साथ ही समुदायिक पुलिसिंग के तहत महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री बालाजी राव (भा. पु. से.) एवं पुलिस अधीक्षक के सी जी श्री लक्ष्य शर्मा (भा.पु.से.) द्वारा ग्रामीणजनों को बैग तथा क्रिकेट बैट-बॉल व विकेट तथा बच्चो को चॉकलेट का वितरण किया गया।

    जिला पुलिस टीजिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी थाना दिवस के अवसर पर अलग अलग थानों में जाकर समस्याओं के निराकरण हेतु जिम्मेदारी सौंपी गयी है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितेश कुमार गौतम के द्वारा थाना ठेलकाडीह एवं गातापार में , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री प्रदीप येरेवार द्वारा थाना मोहगांव में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गडई श्री मानक राम कश्यप द्वारा थाना छुईखदान , मुख्यालय उप पुलिस अधीक्षक श्री रमेश चंद्रा जी द्वारा थाना गडई में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ श्रीमती आशारानी द्वारा थाना खैरागढ़ व जालबांधा में उपस्थित देकर क्षेत्रांतर्गत आए समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया। साथ ही नए आपराधिक कानून के बारे में जानकारी देकर सायबर क्राइम/फ्रॉड के बारे में भी जागरूक किया गया साथ ही इनसे बचाव हेतु उपाय बताए गए।

    थाना क्षेत्र के आमजन, बैंकों के अधिकारी/कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधि, पत्रकार संघ, ग्राम प्रमुख व कोटवार सहित बडी संख्या में लोग उत्साह के साथ शामिल हुए। सबसे पहले बारी-बारी से कार्यक्रम में उपस्थित लोगो की समस्याएं सुनी जिसमें प्रमुख शिकायते शराब बिक्री व सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन,मादक पदार्थ जैसे गांजा, नशीली दवाइयों का सेवन एवं शराबखोरी, यातायात नियमों को अनदेखी कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही ,साइबर संबंधी समस्या , नाबालिकों द्वारा वाहनो को नहीं चलाने, छात्र/छात्राओ द्वारा शैक्षणिक संस्थानो के बाहर खुलेआम सिगरेट पीने एवं मवेशी संबंधित अव्यवस्था एवं सड़क दुर्घटना के संबंध में थी। शिकायत एवम सुझाव सुनने के बाद त्वरीत कार्यवाही करने संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया , साथ ही साइबर एवं महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों का शीघ्र निराकरण करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

    थाना दिवस का आयोजन कर वरिष्ठ अधिकारियों ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि पूरे जिले में शराबखोरी,नशेबाजी और किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। थाना दिवस का उदेश्य सार्वजनिक जीवन मे पुलिस एवं आम नागरिकों के मध्य संबंधो को मधुर बनाकर और मजबूती प्रदान करना है और साथ ही उनकी समस्याओ और चिंताओ के त्वरित निदान ,जागरूकता अभियान , सूचना साझा करने हेतु यह आयोजन सभी थानों में सामान्यतःप्रत्येक माह के प्रथम एवम तृतीय गुरुवार को आयोजित की जाएगी। जिला के सी जी पुलिस टीम के इस नवाचार का आमजनों के द्वारा काफी सराहा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    विश्व मलेरिया दिवस पर जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान, “शून्य मलेरिया – लक्ष्य” की ओर प्रशासन की पहल

    April 26, 2026

    जनपद पंचायत छुईखदान में वित्तीय अनियमितताओं का बड़ा मामला : नियमों की अनदेखी पर सभापति का तीखा प्रहार, उच्च स्तरीय जांच और निलंबन की मांग तेज

    April 18, 2026

    हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, 55 गांवों के किसानों ने दिखाई ताकत

    April 4, 2026

    जनपद सीईओ को अधिकार नहीं, फिर भी पंचायत सचिव के रोके गए वेतन

    March 15, 2026

    छुईखदान जनपद पंचायत का बजट विवाद राज्य स्तर तक पहुंचा, संचालनालय से मांगा मार्गदर्शन

    March 15, 2026

    केसीजी पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    February 22, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.