राजनांदगांव। राजनांदगांव में मानवता और संवेदनशीलता की शानदार मिसाल पेश की है। बाजार में अकेली और रोती हुई एक डेढ़ साल की बच्ची को सुरक्षित उसके घर पहुँचाने वाले अरशद खान और राजा खान को आज पुलिस ने सम्मानित किया।
कल दोपहर लगभग 2 बजे बाजार में बच्ची को भटकते हुए देखकर दोनों युवकों ने तुरंत उसे अपने साथ लिया और उसकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा। इसके बाद उन्होंने चिखली थाना में संपर्क कर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के जरिए बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर टीम को सुपुर्द किया।
रात्रि में बच्ची के परिजनों की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया और सुरक्षित रूप से माता-पिता को सौंपा।
इस पर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने युवकों को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाते हैं और दूसरों को भी मदद के लिए प्रेरित करते हैं।
राजनांदगांव पुलिस ने कहा, मानवता का असली अर्थ इसी में है कि जरूरतमंद की मदद बिना किसी स्वार्थ के की जाए।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
