Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » शब-ए-कद्र की रात, इबादत का विशेष महत्व : हाजी रईस अहमद शकील
    राजनांदगांव

    शब-ए-कद्र की रात, इबादत का विशेष महत्व : हाजी रईस अहमद शकील

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जामा मस्जिद मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हाजी रईस अहमद शकील ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि रमजान के पवित्र महीने के आखिरी अशरे में आने वाली शब-ए-कद्र की रातों को इस्लाम में बेहद मुकद्दस और बरकतों वाली रात माना जाता है।
    इन मुकद्दस मुबारक रातों में की गई इबादत का सवाब हजार महीनों की इबादत से भी ज्यादा अफजल है। इसलिए अकीदतमंद इन दिनों में विशेष रूप से नमाज, अस्तगफार, कुरआन पाक की तिलावत अपनी जिंदगी और आखरत, अपने मरहूमिन की मगफिरत के लिए दुआएं करते है, और पुरी रात अल्लाह के जिक्र और दुआ में मशगूल रहते हैं।
    रईस अहमद शकील ने बताया कि रमजान शरीफ का छब्बीसवां रोजा मुक्कमल होने के बाद सत्ताईसवी शब में शब-ए-कद्र की रात होती है। इसी कारण अकीदतमंद इन सभी रातों में जागकर अल्लाह ताआला की इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। साथ ही अपने मोहल्ले शहर देश में अमन चैन की दुआ करते है।
    हाजी रईस अहमद शकील ने कहा कि इस बार शबे-कद्र अंग्रेजी की सोलह तारीख सोमवार (पीर) को आ रहा है, रमजान शरीफ में कुछ राते बड़ी महत्वपूर्ण बरकत वाली रातें मानी जाती हैं, जिनमें की गई दुआओं के कबूल होने की उम्मीद रहती है।
    वहीं 27वीं शब को आमतौर पर सबसे ज्यादा अहम माना जाता है, अकीदतमंद इस रात बड़ी संख्या में मस्जिदों में इबादत करते हैं।
    रईस अहमद ने कहा इस मुक्कदस महीने में मोमिनों को रमजान शरीफ की हर ताक (खास) रातों में शब, कद्र की तलाश करते हुए ही इबादत करना भी चाहिए।
    रमजान की 21वीं रात से आखिरी अशरा शुरू होने के साथ ही एक खास अमल एतेकाफ भी शुरू हो जाता है, इसमें अकीदतमंद मस्जिदों में रहकर अल्लाह ताआला की इबादत करते हैं और दुनिया के कामों से अलग होकर अपना समय इबादत में गुजारते हैं।
    हाजी रईस अहमद शकील ने हर साल की तरह तमाम उम्मते मुस्लमा से गुजारिश की है कि इस खास रातों की इबादतो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। माह-ए-रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमा पर अकीदतमंदों की बड़ी तादाद में पूरे ख़ुशू-ओ-खुज़ू के साथ नमाज ए जुमा अदा की जाती हैं, इस मौके पर अतराफ के सभी मस्जिदों के इमाम साहब तमाम मुसलमानों को नमाज अदा कराते है और शहर से लेकर मुल्क भर के लिए दुआएँ की जाती है।
    रोजा अफ्तार इसी तरह रमजान के पुरे महीने रोजादारों के लिए इफ्तार का आयोजन मस्जिद कमेटी और आवाम की तरफ से आयोजित किया जाता हैं, जिसमें सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है और सैकड़ों रोजेदारों व अकीदतमंद एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं, मुल्क की तरक्की अमन-चैन व आपसी भाईचारे के लिए मांगी गई दुआ हमेशा से मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम देती हैं।
    ऐसे ही धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और दिलों को करीब लाने का काम करते हैं, साफ नीयत के साथ की गई ईबादत और खुली सोच के साथ लोगों से बर्ताव जहनी सुकून और हमारे ईमान को मजबूत करते हैं।
    माह-ए-रमजान शरीफ का यह मुकद्दस महीना रहमत, मगफिरत और बरकतों का पैगाम लेकर आता है। दुआ है कि अल्लाह तआला हमारी तमाम इबादतों को कबूल फरमाए और हमारे मुल्क हिंदुस्तान में अमन वो सुकून कायम रहें और हम सबकी जिन्दगी को अपनी रहमतों से मालामाल करें।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.