Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » डोंगरगढ़ में पॉलीथिन पर सख्ती स्वागत योग्य निर्णय : विवेक मोनू भंडारी
    राजनांदगांव

    डोंगरगढ़ में पॉलीथिन पर सख्ती स्वागत योग्य निर्णय : विवेक मोनू भंडारी

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    डोंगरगढ़। नगर में बढ़ते प्लास्टिक कचरे और पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए प्रशासन द्वारा पॉलीथिन के उपयोग पर सख्ती किए जाने के निर्णय का सामाजिक कार्यकर्ता विवेक मोनू भंडारी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ नागरिकों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं की सहभागिता भी आवश्यक है।
    उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी होने के कारण डोंगरगढ़ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, विशेषकर मां बम्लेश्वरी मंदिर, चंद्रगिरी तीर्थ तथा आसपास के बाजारों में। ऐसे में एक अनोखी पहल के तहत दर्शनार्थियों को प्रेरित किया जा सकता है कि वे अपने साथ गार्बेज बैग रखें अथवा मंदिर ट्रस्ट समिति, नगर पालिका या सामाजिक संस्थाओं द्वारा यह उपलब्ध कराया जाए। श्रद्धालु मंदिर परिसर व सीढ़ियों के आसपास फैले कचरे को एकत्र कर डस्टबिन में डालें, जिससे धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाए रखने में भी सहयोग मिलेगा।
    उन्होंने सुझाव दिया कि स्वच्छता में योगदान देने वाले नागरिकों और श्रद्धालुओं को प्रशासन, मंदिर ट्रस्ट, नगर पालिका या सामाजिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर सम्मानित किया जाए। इसके साथ ही नगर में स्वच्छता सर्वेक्षण सप्ताह आयोजित कर लोगों में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाई जा सकती है। इस दौरान नगर के सबसे स्वच्छ 100 दुकानदारों को सम्मानित कर सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा दिया जा सकता है।
    विवेक मोनू भंडारी ने यह भी कहा कि शहर के प्रमुख स्थानों, बाजारों और मंदिर मार्गों पर पर्याप्त संख्या में डस्टबिन लगाए जाएं तथा लोगों को कचरा इधर-उधर न फेंकने के लिए लगातार जागरूक किया जाए। थोड़ी सख्ती और थोड़े प्रोत्साहन के साथ यह अभियान निश्चित रूप से सफल हो सकता है और इसके सकारात्मक परिणाम जल्द ही दिखाई देने लगेंगे।
    उन्होंने सुझाव दिया कि नगर में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के लिए एक श्रद्धालु-एक स्वच्छता संकल्प जैसे अभियान की शुरुआत की जा सकती है। साथ ही स्वच्छ दुकान-सम्मान योजना शुरू कर पॉलीथिन का उपयोग बंद करने और अपनी दुकान के आसपास स्वच्छता बनाए रखने वाले दुकानदारों को सम्मानित किया जाना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय युवाओं, स्कूली विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों को जोड़कर स्वच्छता मित्र स्वयंसेवक दल बनाया जाए तो यह अभियान और अधिक प्रभावी हो सकता है। युवाओं की भागीदारी से स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता तेजी से बढ़ेगी और डोंगरगढ़ शहर स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल धार्मिक नगरी के रूप में नई पहचान बना सकेगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.