Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : विष्णु देव साय
    राजनांदगांव

    राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : विष्णु देव साय

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 14, 2026No Comments7 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से नगर पालिक निगम राजनांदगांव के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में 226 करोड़ 68 लाख रूपए से अधिक की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विधानसभा निवास कार्यालय रायपुर से वर्चुवल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद संतोष पाण्डेय, महापौर मधुसूदन यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधि पुष्पवाटिका योगा हॉल राजनांदगांव में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव नगरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमिपूजन केवल विकास कार्यों की शुरूआत नहीं, बल्कि शहर के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ प्रदेश के संतुलित और समावेशी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में राजनांदगांव की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि शहर की बढ़ती आबादी के अनुरूप नागरिक सुविधाओं का विस्तार करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इन परियोजनाओं के माध्यम से शहर के हर वार्ड तक विकास की किरण पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अमृत मिशन 2.0 के तहत शहर में घरेलू अपशिष्ट जल के वैज्ञानिक उपचार के लिए दो नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इससे गंदे पानी को सीधे नदियों और नालों में जाने से रोका जा सकेगा और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नागरिकों के स्वास्थ्य की भी रक्षा होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नगरोउत्थान योजना के अंतर्गत सड़कों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, जिससे यातायात अधिक सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राजनांदगांव में 2 हजार सीटर का विशाल अत्याधुनिक ऑडिटोरियम बनाया जाएगा, जो संस्कारधानी की कला, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों को नया मंच प्रदान करेगा। इससे स्थानीय कलाकारों, साहित्यकारों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के व्यापक अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह ऑडिटोरियम शहर की एक नई पहचान बनेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर के उन्नयन, नाली निर्माण, पाइपलाइन विस्तार तथा शहर के 51 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए विशेष बजट प्रावधान किए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए नए संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि राजनांदगांव केवल स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने वाला शहर न रहे, बल्कि देश के अग्रणी स्वच्छ शहरों में अपनी पहचान बनाए। उन्होंने कहा कि संसाधनों का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से विकास कार्यों की गति तेज की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से राजनांदगांव तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके विजन और जनसहभागिता से शहर को छत्तीसगढ़ की एक मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने जिले के विकास से संबंधित लंबित अधोसंरचना प्रस्तावों को भी शीघ्र स्वीकृत करने का आश्वासन दिया।
    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजनांदगांव उनके दिल के बेहद करीब है और आज का दिन शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संकल्प बजट 2026-27 में राजनांदगांव जिले के समग्र विकास के लिए 1000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। डॉ. सिंह ने बताया कि शिवनाथ नदी के संरक्षण, संवर्द्धन और विकास के लिए 250 करोड़ रूपए की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के लिए 20 करोड़ रूपए, स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 20 करोड़ रूपए, नगरीय प्रशासन विभाग के अंतर्गत 60 करोड़ रूपए तथा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लगभग 200 करोड़ रूपए के कार्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि खेल सुविधाओं के विकास के लिए हॉकी स्टेडियम में टर्फ सहित अन्य सुविधाओं के निर्माण हेतु 8 करोड़ 80 लाख रूपए तथा दिग्विजय स्टेडियम में खेल अधोसंरचना सुदृढ़ करने के लिए 6 करोड़ रूपए का प्रावधान भी किया गया है, जिससे युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
    स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि नगर पालिका निगम के लिए 226 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम को शहर के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से शहर में सड़क, नाली, पेयजल तथा अन्य मूलभूत अधोसंरचना के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सभी शहरों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रियता से शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल पाइपलाइन सहित कई अधोसंरचनात्मक कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। प्रभारी मंत्री ने नगर निगम के महापौर, पार्षदों तथा अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी के समन्वित प्रयास से राजनांदगांव शहर निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के अवसर पर सभी नागरिक अपने घरों और आसपास स्वच्छता बनाए रखें तथा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहभागी बनें।
    सांसद संतोष पाण्डेय ने नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत 226 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन के लिए सभी नगरवासियों को बधाई दी। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में राजनांदगांव शहर को प्रथम स्थान दिलाने के लिए सभी नगरवासियों को मिलकर कार्य करने और संकल्प लेने का आह्वान किया। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को देश में नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने का कार्य तेजी से हो रहा है। सरकार की नीतियों के कारण नक्सली मुख्य आधा में लौट रहे है और लगातार आत्मसमर्पण कर रहे है। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि राज्य सरकार राजनांदगांव के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से शहर में अधोसंरचना और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। महापौर श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस वित्तीय वर्ष में राजनांदगांव जिले के विकास के लिए लगभग एक हजार करोड़ रूपए के प्रावधान किए गए हैं, जिससे जिले के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को बेहतर स्थान दिलाने के लिए स्वच्छता बनाए रखने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सचिव बघेल, अध्यक्ष नगर पालिक निगम राजनांदगांव टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, पूर्व विधायक रामजी भारती, खूबचंद पारख, संतोष अग्रवाल, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, आयुक्त नगर निगम अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य पार्षद, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.