राजनांदगांव। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व के निगमित सामाजिक दायित्व भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर द्वारा एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से जिले के दिव्यांगजनों को आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए जिले के सभी विकासखंडों में मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में छुरिया विकासखंड के जनपद पंचायत छुरिया के सामुदायिक भवन में आयोजित मूल्यांकन शिविर में जिले के अंतिम छोर से 100 से अधिक दिव्यांगजनों ने पहुंचकर सहायक उपकरण के लिए पंजीयन कराया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए आयोजित मूल्यांकन शिविर की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के आयोजन से शासकीय एवं सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित होती है। उन्होंने दिव्यांगजनों को शिविर में शामिल होकर सहायक उपकरण के लिए पंजीयन कराने की अपील की। शिविर को अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। शिविर में अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया संजय सिन्हा, सभापति समाज कल्याण श्रीमती भेष बाई साहू, श्रीमती बिरम रामकुमार मंडावी, श्रीमती रेखा गंधर्व, श्रीमती उत्तरा निषाद, उभेराम मंडावी, चंद्रप्रकाश मोटघरे, उप संचालक समाज कल्याण सुश्री वैशाली मरडवार, समाज कल्याण विभाग के प्रमुख कलाकार बीरसिह साहू, प्रभारी अधीक्षक शासकीय बौद्धिक मंदता वाले विशेष विद्यालय राजनांदगांव बालकृष्ण बघेल सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं अन्य नागरिक उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
