राजनांदगांव। 19 मार्च, गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से हिंदू नव वर्ष के अवसर पर भव्य मोटरसाइकिल रैली आयोजित की जाएगी। रैली का उद्देश्य समाज में नव वर्ष के प्रति उत्साह और सांस्कृतिक एकता का संदेश फैलाना बताया गया है।
रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नगरवासी शामिल होंगे। भगवा ध्वज के साथ यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इस दौरान जय श्री राम और हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहेगा।
आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रैली को सफल बनाएं और नव वर्ष का स्वागत हर्षोल्लास के साथ करें।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने यह भी अनुरोध किया है कि 19 मार्च की शाम अपने-अपने घरों के सामने रंगोली सजाएं और दीपक जलाकर हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दें।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
