राजनांदगांव। वार्ड निरीक्षण अभियान के तहत महापौर मधुसूदन यादव ने मोतीपुर क्षेत्र का दौरा कर वार्डवासियों से साफ-सफाई, पानी और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।
महापौर ने मोतीपुर बड़े तालाब का निरीक्षण कर उसकी साफ-सफाई कराने और तालाब के किनारों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तालाब में गंदगी न डालने के लिए सूचना बोर्ड लगाने को भी कहा। साथ ही नागरिकों से अपील की कि वे तालाब में कचरा न डालें, क्योंकि जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान उद्यान का भी जायजा लिया गया। महापौर ने उद्यान के जीर्णोद्धार और वहां भ्रमण व मनोरंजन के लिए आवश्यक सुविधाएं जल्द विकसित करने के निर्देश दिए।
महापौर यादव ने कहा कि आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने वार्डवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी के बिना शहर बेहतर रैंक हासिल नहीं कर सकता।
साथ ही सफाई अमले को निर्देशित किया गया कि वे सभी क्षेत्रों में नियमित सफाई सुनिश्चित करें और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि तालाब, उद्यान और अन्य सार्वजनिक स्थलों का संरक्षण नगर निगम की प्राथमिकता है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
