राजनांदगांव। महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक छत्तीसगढ़ द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं राजस्व संग्रहण को दृष्टिगत रखते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम माह में शासकीय अवकाश के दिनों में पंजीयन कार्यालय खोलने एवं पंजीयन कार्य संपादित करने कहा गया है। आदेशानुसार मार्च माह का चुतर्थ रविवार 22 मार्च 2026, मार्च माह का अंतिम शनिवार 28 मार्च 2026, मार्च माह का अंतिम रविवार 29 मार्च 2026 एवं महावीर जयंती 31 मार्च 2026 को पंजीयन कार्यालय खुला रहेगा। इसके साथ ही जिला पंजीयक, कोषालय अधिकारी एवं भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों को महावीर जयंती 31 मार्च 2026 को शासकीय अवकाश के दिन शासकीय लेनदेन जारी रखने के निर्देश दिए गए है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी