राजनांदगांव। मार्च की शुरुआत के साथ ही बढ़ती गर्मी ने मूक जीवों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पानी की तलाश में भटकते बेजुबान जानवरों को राहत देने के लिए स्वास्तिक जनसमर्पण सेवा समिति ने कोटना (जल पात्र) वितरण अभियान चलाया। समिति ने जनसहयोग से कोटना एकत्र कर भदोरिया चौक स्थित कार्यालय से जरूरतमंद और सेवाभावी लोगों को वितरित किए।
समिति के प्रदेश संरक्षक सुनील सेन ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से यह सेवा कार्य कर रही है। इस बार भी मार्च में जरूरतमंदों की सूची तैयार कर उन्हें कार्यालय बुलाकर कोटना दिए गए। साथ ही यह संकल्प दिलाया गया कि इनका उपयोग केवल जल सेवा के लिए किया जाएगा, न कि अन्य किसी कार्य में।
प्रदेश संयोजक अंशुल कसार ने बताया कि कोविड काल में शुरू हुआ यह अभियान अब पूरे जिले में फैल चुका है। समिति दानदाताओं के सहयोग से पात्र खरीदती है और ऐसे लोगों को देती है, जो उनकी साफ-सफाई और पानी भरने की जिम्मेदारी लेते हैं। इससे समाज में सेवा और जागरूकता का भाव भी बढ़ रहा है।
अभियान की शुरुआत समिति कार्यालय में विधिवत पूजन के साथ हुई। पं. आशीष तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद सूचीबद्ध लोगों को कोटना वितरित किए गए।
इस मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष चिंदू सोनकर, भाजपा पार्षद शिव वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल रायजयदा, पूर्व पार्षद पंकज कुंजेकर, बजरंग दल विभाग सयोजक सुनील सेन, भाजयुमो जिलामंत्री उज्वल कसेर, भाजपा नेत्री प्रेमा सोनकर सहित अभियान अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
वहीं समिति के प्रदेश कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, समिति जिलाध्यक्ष रिभय यादव, शहर गौरक्षा प्रमुख दिव्यांश साहू, सह प्रमुख रितेश साहू एवं यश साहू, भानपुरी गौरक्षा प्रमुख कोमल साहू, गौरव गुप्ता, अंकुश गुप्ता, विधि प्रमुख आयुष दीवान, मीडिया प्रमुख शुभम नाविक, पीयूष साहू, संस्कार यादव, आशीष यादव, गौरव तिवारी, मोहन पाटिल, निश्चय चौबे, मिथलेश मेश्राम, यमन साहू, प्रशांत रजक, आदित्य, आशीष तिवारी सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आगे भी कोटना वितरण के साथ उनके उपयोग की निगरानी की जाएगी। साथ ही पर्यावरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में नई कार्ययोजना तैयार की जा रही है। युवाओं से इस सेवा अभियान से जुड़ने की अपील भी की गई है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
