राजनांदगांव। जिले में कानून और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी सुरगी ने रविवार को असामाजिक तत्व के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को ग्राम उसरीबोड़ की एक महिला से सूचना मिली कि उसका पति थान सिंह साहू नशे की हालत में घर में विवाद करता है, मारपीट करता है और परिवार को कमरे में बंद कर देता है। इसके अलावा वह पत्नी के जेवरात और नगदी भी नहीं दे रहा था।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी, पेशे से शिक्षक, नशे का आदी है और लगातार पत्नी व बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करता है। पुलिस कार्यवाही के दौरान आरोपी ने आक्रोशित होकर विवाद किया, जिससे शांति भंग होने का खतरा था।
पुलिस ने आरोपी थान सिंह साहू (40 वर्ष, ग्राम उसरीबोड़) को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा तैयार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, राजनांदगांव के समक्ष पेश किया।
जिले में कानून और शांति बनाए रखने के लिए इस तरह की वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी अवैध गतिविधि या अशांति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
