Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » विपिन यादव का निर्देश : हर बूथ तक पहुंचे पदाधिकारी, जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न
    राजनांदगांव

    विपिन यादव का निर्देश : हर बूथ तक पहुंचे पदाधिकारी, जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के आह्वान पर संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बूथ कमेटियों के गठन हेतु जिला मुख्यालय राजनांदगांव में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले की प्रभारी एवं पंडरिया की पूर्व विधायक ममता चंद्राकर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    बैठक के प्रारंभ में जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने ममता चंद्राकर का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया, वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री का स्वागत जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान द्वारा किया गया।
    अपने उद्बोधन में विपिन यादव ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बूथ कमेटियों का गठन केवल कागजों में नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर होना चाहिए। प्रत्येक पदाधिकारी को एक-एक बूथ में जाकर सक्रिय कार्यकर्ताओं का चयन करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पद लेकर निष्कि्रय रहने वालों को संगठन में स्थान नहीं मिलेगा।
    श्री यादव ने ब्लॉक अध्यक्षों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लॉक अध्यक्ष अपने क्षेत्र में बूथ गठन की पूरी जिम्मेदारी लें और इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें। सेक्टर एवं मंडल प्रभारी गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है, इसलिए उसका चयन पूरी पारदर्शिता और गंभीरता से होना चाहिए।
    साथ ही उन्होंने घोषणा की कि सभी ब्लॉकों में यह कार्य बेहतर तरीके से हो सके, इसके लिए शीघ्र ही ब्लॉक स्तर प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी।
    प्रभारी ममता चंद्राकर ने कहा कि 2028 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक मजबूत संगठन तैयार करना होगा। उन्होंने समन्वय और अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी तालमेल के साथ काम करें, तभी संगठन मजबूत होगा और कांग्रेस की विचारधारा जन-जन तक पहुंचेगी। साथ ही निष्पक्ष तरीके से बूथ अध्यक्ष व टीम गठन पर बल दिया।
    बैठक को प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई, थानेश्वर पाटिला, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पूर्व जिलाध्यक्ष पदम कोठारी व भागवत साहू, प्रदेश प्रवक्ता रुपेश दुबे, कमलजीत पिंटू एवं वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व निगम अध्यक्ष रमेश डाकलिया सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।
    जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान ने बताया कि बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। साथ ही बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चित्रलेखा वर्मा, हेमू सोनी, फरमान अली, चुम्मन साहू, शिशुपाल भारती, अनिल मेश्राम, दुर्गेश द्विवेदी, जितेंद्र सिंह भाटिया, बलिराम साहू, सुयश नाहटा, तुकज साहू, ईश्वर साहू, नंद लाल बंधे, मतीन खान, अमीन उके, पूरन नेताम, मेघराज वर्मा, दिनेतु जांगड़े सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।
    कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी ने किया तथा अंत में आभार महामंत्री पंकज बांधव ने व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.