राजनांदगांव। आबकारी विभाग में लंबे समय से पदस्थ बाबू रामसिंह पाटिल को हटाने की मांग तेज हो गई है। 25 मार्च 2026 को अमित जोगी युवा मोर्चा के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष बिलाल सौलिन खान ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बाबू पर गंभीर आरोप लगाए।
ज्ञापन में जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बाबू रामसिंह पाटिल शराब की ओवर रेटिंग करवाने, कमीशनबाजी करने और कोचियागिरी को संरक्षण देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ज्ञापन में बताया गया कि बाबू लंबे समय से आबकारी विभाग में पदस्थ हैं, जबकि नियम के अनुसार हर तीन वर्ष में शासकीय कर्मचारियों का स्थानांतरण अनिवार्य है।
आरोप है कि बाबू सुपरवाइजर और कर्मचारियों पर दबाव डालकर अवैध शराब सप्लाई करवा रहे हैं और दूसरे राज्य की शराब बाबू के संरक्षण में जिले में पहुंच रही है। जिन कर्मचारियों ने बाबू की बात नहीं मानी, उन्हें विभाग से हटाया गया। इसके अलावा हर छोटे-बड़े काम के लिए कमीशन की मांग की जाती है और कमीशन न देने पर कार्य नहीं किया जाता।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि बाबू रामसिंह पाटिल अपने रिश्तेदारों और मित्रों को आबकारी के टेंडर दिलवाते हैं और कुछ हिस्ट्रीशीटर और गुंडों को लेकर दुकानों से अवैध वसूली कराई जाती है। पूर्व में कई सुपरवाइजर और सेल्समैन को बाबू की दुश्मनी के चलते ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है।
जोगी युवा मोर्चा ने कलेक्टर से बाबू रामसिंह पाटिल के खिलाफ कार्रवाई करने और उनका स्थानांतरण कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के बाद जिला अध्यक्ष ने कहा कि विभाग की छवि को बचाना और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना आवश्यक है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
