Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » जवाहर नवोदय विद्यालय में करियर काउंसलिंग और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
    छत्तीसगढ़

    जवाहर नवोदय विद्यालय में करियर काउंसलिंग और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    सुकमा। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा सुकमा-1, जिला सुकमा में करियर काउंसलिंग एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का अत्यंत प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान करना तथा उन्हें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सतर्क बनाना था।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 150वीं बटालियन, सीआरपीएफ दोरनापाल के कमांडेंट राकेश चंद्र शुक्ला तथा विशेष अतिथि के रूप में थाना प्रभारी, दोरनापाल नितिन उपाध्याय उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा दोनों अतिथियों का पारंपरिक एवं हर्षोल्लासपूर्ण स्वागत किया गया।
    कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष अतिथि नितिन उपाध्याय ने प्रातःकाल में दो सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए साइबर सुरक्षा की आवश्यकता को रेखांकित किया तथा विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, संदिग्ध कॉल्स एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने सुरक्षित एवं जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग हेतु आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने नशाखोरी के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इससे दूर रहने एवं स्वस्थ, सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
    संध्याकाल में मुख्य अतिथि राकेश चंद्र शुक्ला ने दो सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए अनुशासन, परिश्रम एवं लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने अपने अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि आत्मविश्वास, सतत प्रयास और सकारात्मक दृष्टिकोण से ही जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहने और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
    इस कार्यक्रम के अंतर्गत राकेश चंद्र शुक्ला ने विद्यार्थियों के द्वारा अर्जित अब तक के अनुभव व जानकारी को समझते हुए उनको और अधिक जानने व सिखाने के लिए प्रेरित प्रेरित होने का संदेश प्रदान किया, इसके दौरान उन्होंने बहुत सारे प्रश्न किया जो बच्चों के लिए अत्यंत रुचि कर और आनंददायक था। इस दौरान बच्चों ने अत्यंत सकारात्मक व खुले अंदाज में अपने भावनाओं को व्यक्त कर पाए और सर से बातचीत के दौरान कई सारी चीजों को सिख और समझ पाए, अपने उद्देश्य को समझने व जानने के लिए बच्चों को जिस तरह की तेरा प्रेरणा बहुत सा की आवश्यकता है वह सब उन्हें प्राप्त हुआ।
    विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने अपने संबोधन में अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास, जागरूकता एवं व्यक्तित्व निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कार्यक्रम से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभवों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों के माध्यम से विषयों की गहन जानकारी प्राप्त की। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.