छुरिया। पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा की मासिक काव्य गोष्ठी विगत दिनों जरहामहका में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र परिचर्चा का रहा, जिसमें पुरवाही के दस वर्ष : एक अवलोकन वषय पर विस्तार से चर्चा हुई, जबकि दूसरे सत्र में काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ छन्दकार रामकुमार चंद्रवंशी रहे, वहीं अध्यक्षता वरिष्ठ कवि लखनलाल साहू लहर ने की। विशिष्ट वक्ता के रूप में अरविंद कुमार लाल, दिनेश कुरेटी दिलेर उपस्थित रहे। आधार वक्तव्य पुरवाही के संयोजक ओमप्रकाश साहू अंकुर ने प्रस्तुत किया।
वक्ताओं ने पुरवाही साहित्य समिति की स्थापना से लेकर दस वर्षों में हुए कार्यक्रमों, कवि सम्मेलनों और साहित्यिक गतिविधियों पर सार्थक चर्चा की। रामकुमार चंद्रवंशी ने लेखकों को लेखन में मानवीय भूलों को समय रहते सुधारने और समाज को दिशा देने का सुझाव दिया। लखनलाल साहू लहर ने कहा कि किसी भी संस्था का विकास उसके सक्रिय सदस्यों पर निर्भर करता है। अरविंद कुमार लाल ने समिति गठन में शामिल कवियों की मनोरंजक यादें साझा की, जबकि दिनेश कुरेटी दिलेर ने प्रारंभिक कवि सम्मेलनों की स्मृति ताजा की।
आधार वक्तव्य में ओमप्रकाश साहू अंकुर ने संस्थापक अध्यक्ष शिवप्रसाद लहरे के मार्गदर्शन में समिति की दस साल की यात्रा और विभिन्न वार्षिक उत्सवों व कार्यक्रमों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मई माह में पुरवाही साहित्य समिति का वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर वनांचल साहित्य समिति के जितेन्द्र पटेल और संस्थापक अध्यक्ष शिवप्रसाद लहरे को पुरवाही साहित्य सम्मान-2026 प्रदान किया जाएगा।
काव्य पाठ सत्र में उपस्थित कवियों और साहित्यकारों ने बासंतिक छटाओं के बीच गीत और कविता प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में अरविंद कुमार लाल, रामकुमार चंद्रवंशी, लखनलाल साहू लहर, दिनेश कुरेटी दिलेर, ओमप्रकाश साहू अंकुर, नंदकुमार साहू नादान, ग्वालाप्रसाद यादव नटखट सहित अन्य गणमान्य साहित्यकार उपस्थित रहे। स्थानीय प्रबुद्ध वर्ग और ग्रामीण जनप्रतिनिधि जैसे मन्नू लाल कंवर सरपंच, सीताराम साहू, राजेन्द्र गोस्वामी आदि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्वालाप्रसाद यादव और हेमलाल सहारे ने किया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
