डोंगरगढ़। नवरात्रि पर्व के दौरान ड्यूटी करने के बाद राजनांदगांव पुलिस टीम ने एक नई पहल करते हुए मां बम्लेश्वरी के मंदिर में भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। बैंड-बाजे के साथ मंदिर परिसर में आरती अर्चना करते हुए पुलिसकर्मियों ने माता के चरणों में क्षेत्र की शांति और समृद्धि की कामना की।
जानकारी के अनुसार, इस बार नवरात्रि पर्व को सफल बनाने के लिए डोंगरगढ़ के साथ-साथ राजनांदगांव, दुर्ग और रायपुर के पुलिस जवानों को ड्यूटी पर तैनात किया गया था। उन्होंने लाखों श्रद्धालुओं को देवी दर्शन के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करते हुए चुनौतीपूर्ण ड्यूटी बखूबी निभाई।
मंदिर परिसर, पहाड़ी मार्ग, मेला स्थल और नगर को जोड़ने वाले सभी मार्गों में पुलिस की सतर्क निगरानी रही, जिससे व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित और सुरक्षित रही।
पुलिस की इस पहल और भक्ति संदेश को क्षेत्रवासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा के साथ स्वीकार किया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
