राजनांदगांव।कायस्थ समाज जिला इकाई द्वारा आज युवा नेतृत्व को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अंकित श्रीवास्तव को युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष लकी श्रीवास्तव, सचिव शरद श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव सहित जिला बॉडी के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि अंकित श्रीवास्तव लंबे समय से समाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं तथा उनकी ऊर्जा, समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चुना गया है। उनके चयन से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
अंकित श्रीवास्तव का पारिवारिक पृष्ठभूमि भी सामाजिक कार्यों से जुड़ा रहा है। उनके स्वर्गीय पिता भरत श्रीवास्तव समाज के संरक्षक मंडल में अहम भूमिका निभा चुके हैं। वहीं उनकी माता श्रीमती पुष्पा श्रीवास्तव दो बार महिला अध्यक्ष के पद पर रह चुकी हैं। इसके अलावा उनके मामा अशोक श्रीवास्तव (बालाजी) समाज में सचिव एवं कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। परिवार में सामाजिक सेवा की इस परंपरा का ही प्रभाव है कि अंकित श्रीवास्तव समाज के कार्यों में रुचि लेते रहे हैं। और भूतपूर्व अध्यक्ष अवनींद्र लाल आबू से प्रभावित होकर उन्होंने उनके साथ कार्य कर समाज में उनके साथ भी अपनी अहम भूमिका निभाई है।
नवनियुक्त युवा अध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन एवं युवाओं से सहयोग की अपील करते हुए समाज को एकजुट कर नई दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस नियुक्ति पर समाज के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
