राजनांदगांव। वार्ड नंबर 4 के नया ढाबा में पानी की समस्या के समाधान के लिए महापौर मधुसूदन यादव, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा और तकनीकी अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। नागरिकों से सीधे बातचीत कर महापौर ने अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में सिंटेक्स टंकी लगाकर उसमें टैंकर से नियमित पानी भरा जाए, ताकि लोगों को पर्याप्त पानी मिल सके। उन्होंने पंचायत भवन के पास बोरखान और बरबट्टी कुएं से पंप के माध्यम से नया ढाबा वासियों को जल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से भी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने कहा गया।
महापौर ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक वार्ड में पानी की समस्या वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित कर सिंटेक्स टंकी और टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई की जाए। टंकी पूरी भरने के बाद ही वाल्व खोले जाए, ताकि पानी का अपव्यय न हो। साथ ही, वार्डों के हैंडपंपों की आवश्यकता अनुसार मरम्मत कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान प्रण्कार्यपालन अभियंता प्रणय मेश्राम, प्रण्सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता अनुप पाण्डे, मोटर प्रभारी सुरेन्द्र साव, फिटर टेमन ठाकुर सहित जल विभाग का अमला मौजूद था। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि पानी की कम आपूर्ति या आपूर्ति न होने की शिकायतों को गंभीरता से लेकर प्राथमिकता से हल किया जाए।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
