राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा एवं कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक के अनुमोदन से प्रदेश भर में जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। जारी सूची के अनुसार राजनांदगांव जिला अध्यक्ष पद पर रघुवीर सेवता की नियुक्ति की गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान द्वारा जारी बयान में जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि यह नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं, जिससे असंगठित क्षेत्र में कांग्रेस की पकड़ और प्रभाव और अधिक सुदृढ़ होगा।
विपिन यादव ने इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छुरिया क्षेत्र निवासी रघुवीर सेवता पार्टी के वरिष्ठ, निष्ठावान एवं जुझारू कार्यकर्ता हैं, जो प्रारंभ से ही ग्रामीण अंचलों में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज से आने वाले रघुवीर सेवता की नियुक्ति न केवल समाज के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार को नई दिशा देगी।
श्री यादव ने यह भी उल्लेख किया कि रघुवीर सेवता के कार्यों, संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं जमीनी सक्रियता को देखते हुए उनके नाम की अनुशंसा जिला स्तर से की गई थी, जिस पर प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास जताते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस नियुक्ति से असंगठित क्षेत्रों एवं ग्रामीण अंचलों में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सकेगा।
जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
