राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के तहत राजनांदगांव जिला, डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र, एलबी नगर ब्लॉक अंतर्गत बाघनदी मंडल में बूथ, पंचायत एवं वार्ड कमेटियों के गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मंडल अंतर्गत दोनों सेक्टर चारभाटा एवं बाघनदी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बैठक में शामिल हुए। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान द्वारा जारी बयान में जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से कार्य किया जा रहा है।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव, प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी, मंडल प्रभारी विष्णु लोधी एवं ब्लॉक अध्यक्ष नरेश उइके ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत बूथ ही कांग्रेस की असली ताकत है और संगठन सृजन अभियान के माध्यम से हर गांव, हर वार्ड तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ की माटी के सच्चे सपूत, स्वतंत्रता संग्राम के निर्भीक सेनानी एवं किसान-समाज की आवाज थे। उनका संघर्ष, त्याग और जनसेवा आज भी हम सभी कांग्रेसजनों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामदास ने किया।
बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य केदार यादव, अमित अग्रवाल, सह प्रभारी मदन लाल मंडावी, उत्तम सिन्हा, मंडल अध्यक्ष परमानंद दमहे, घनश्याम साहू, चंद्रकांत सिंह, कमलेश चंद्रवंशी, जागेश्वर उइके, भोजराज मंडावी, परमानंद चिंगारी, दामोदर बागड़े, गंगा प्रसाद पटेल, दुर्गेश नंदेश्वर, शुभम आंचले, भूषण डिल्ला, विशेश्वर साहू, पांच लाल कंवर, ब्रह्माराम कंवर, जोहन कंवर, लालता कुमार, श्यामलाल सेवक उइके, बिहारी कमर, कनसराम कंवर, जानाराम कटंगी, सिरका राम कंवर, नरसिंह यादव, नरेंद्र तिराले सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
