राजनांदगांव। शिक्षा व संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी जिले की प्रतिष्ठित संस्था गायत्री विद्यापीठ में आज नए प्राचार्य अंकित व्यास ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में गरिमामय एवं सादगीपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय प्रबंधन, समस्त शिक्षकवृंद, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ. बृजकिशोर सुरजन द्वारा अंकित व्यास का तिलक वंदन कर प्राचार्य पद की घोषणा की गई। विद्यालय प्रबंधन द्वारा श्री व्यास को पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी हेतु शुभकामनाएँ दी गई।
अपने प्रथम संबोधन में प्राचार्य अंकित व्यास ने कहा कि वे विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टताए अनुशासन एवं संस्कारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। विद्यालय परिवार ने नए प्राचार्य के नेतृत्व में संस्थान को नई ऊँचाईयों तक पहुँचाने का विश्वास जताया।
इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, उपाध्यक्ष राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, स्पोर्ट्स डायरेक्टर सागर चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, श्रीमती सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, श्रीमती रूपाली गांधी, सह स्पोर्ट्स डायरेक्टर मनोज चितलांग्या, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, प्राचार्य अंकित व्यास, श्रीमती पिंकी खण्डेलवाल, सुश्री सीमा श्रीवास्तव, उप प्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर, श्रीमती वंदना डुंभरे, श्रीमती तामेश्वरी साहू, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
