राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने शहरवासियों से अपील की है कि धार्मिकए वैवाहिक आयोजन और भंडारा के बाद बचे हुए भोजन को खुले स्थानों पर न फेंकें। उनका कहना है कि गाय, बैल और अन्य जानवर इसे खाने से बीमार पड़ सकते हैं और कभी-कभी अकाल मृत्यु भी हो सकती है।
आयुक्त ने बताया कि अक्सर आयोजन के बाद बचे रोटी, पुड़ी, चावल और सब्जी को जानवरों को खिलाने के उद्देश्य से सड़क या खुले स्थान पर डाल दिया जाता है, जिससे न सिर्फ पशुओं का स्वास्थ्य प्रभावित होता है बल्कि गंदगी भी फैलती है।
श्री विश्वकर्मा ने पत्र के माध्यम से कहा कि ऐसे शेष भोजन को नगर निगम की गाड़ी में डालवाना सुनिश्चित करें। इसके लिए नागरिक समयपाल चिराग मेश्राम या मोटर विभाग के चंदन सिंह ठाकुर से संपर्क कर सकते हैं। इससे बचे हुए भोजन का उचित निष्पादन होगा और पशुधन हानि तथा गंदगी फैलने से बचा जा सकेगा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
