राजनांदगांव। राजगीर (बिहार) में चल रही 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक को 4-1 से पराजित किया। यह टीम की प्रतियोगिता में दूसरी जीत है।
टीम की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने खिलाड़ियों की जमकर सराहना की। छत्तीसगढ़ की ओर से ओम यादव, रोहन मिंज, अभिषेक यादव और लवी मानिकपुरी ने 1-1 गोल किया। लवी मानिकपुरी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला।
इससे पहले टीम ने मेजबान बिहार के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था और हिमाचल प्रदेश को 7-2 से हराया था। पूल का अंतिम मैच कल हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेला जाएगा। पूल की शीर्ष टीम मर्टर फाइनल में प्रवेश करेगी।
छत्तीसगढ़ टीम में यजत कौशिक, योगेश ठाकुर, नमन देवांगन, प्रिंस महतो, आकाश तिर्की, ओम यादव, रोहन मिंज, पियूष साहू, अभिषेक यादव, धनंजय यादव, कश्मीर मिंज, आदर्श राज, भावेश घोड़े, गोपाल पैकरा, लवी मानिकपुरी, मिहिर यादव, आयुष साहू, दक्ष चौबे शामिल हैं। योगेश द्विवेदी टीम के कोच और भूपत अलेंद्र मैनेजर हैं।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
