राजनांदगांव। बसंतपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.114 किलोग्राम गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत करीब 1 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुंदड़ा कुंज जीई रोड के पास तीन व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर थाना बसंतपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शिव कुमार राय (31), सालिक राम (24) निवासी जिला पन्ना (मध्यप्रदेश) एवं श्रीमती पुष्पा बर्मन (28) निवासी जबलपुर (मध्यप्रदेश) बताया। तलाशी के दौरान उनके बैग से कुल 9.114 किलो गांजा बरामद किया गया।
तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
