राजनांदगांव। पुलिस ने मनगटा क्षेत्र में स्थित त्रिचा और नायरा रिसार्ट पर अचानक छापेमारी कर शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर के पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोमनी पुलिस की टीम ने दिनांक 04 अप्रैल 2026 को रिसार्टों में औचक छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान रिसार्ट में आने-जाने वाले लोगों को शराब पीने की सुविधा प्रदान करते पाए जाने पर उन्हें मौके पर समझाईश दी गई।
इस कार्यवाही में त्रिचा रिसार्ट के संचालक चन्द्रशेखर पिता सुमन लाल यादव, उम्र 24 वर्ष, ग्राम बिहावबोड, थाना घुमका एवं नायरा रिसार्ट के संचालक सोहन निर्मलकर पिता नारद निर्मलकर, उम्र 30 वर्ष, ग्राम मनगटा, थाना सोमनी इनके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36 (च) और धारा 170/126ए 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
इसी अभियान में ग्राम टेडेसरा में शांति व्यवस्था भंग करने की नियत से वाद-विवाद करने वाले आदित्य साहू पिता तीरथदास साहू, उम्र 24 वर्ष, ग्राम टेडेसरा को भी धारा 170/126ए 135 (3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
सभी गिरफ्तार आरोपियों को माननीय एसडीएम न्यायालय, राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
