राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के स्टेट कोऑर्डिनेटर पंकज बांधव राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हुए। वे 8 तारीख को आयोजित अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे। उनके साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 40 प्रतिनिधि भी इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचेगे।
यह राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी भवन में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अधिवेशन की अध्यक्षता अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र पाल गौतम करेंगे।
अधिवेशन में छत्तीसगढ़ से बालोद जिला अध्यक्ष दीनानाथ चेलक, कवर्धा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मारकंडे, दुर्ग शहर अध्यक्ष सुप्रिय टेंभुरकर, प्रदेश संयोजक राजकुमार आंचल सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में अनुसूचित जाति विंग को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाने के लिए रणनीति तय की जाएगी।
इस दौरान संगठन विस्तारए सामाजिक न्याय और अनुसूचित जाति वर्ग के सशक्तिकरण को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक दिशा तय करने पर भी मंथन किया जाएगा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
