Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष से की भेंट, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा
    राजनांदगांव

    जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष से की भेंट, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailApril 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव की कार्यकारिणी की घोषणा बाद संगठन को सक्रियता की नई दिशा देते हुए जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को साथ लेकर कारों के काफिले के साथ राजनांदगांव से रायपुर पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से भेंट-मुलाकात की तथा उनका स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
    जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अनीस खान ने जारी बयान में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर से रायपुर यात्रा कर विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता के बाद राजधानी पहुंचे थे, इसके बावजूद उन्होंने राजनांदगांव से पहुंचे सभी पदाधिकारियों को समय देकर आत्मीयता से मुलाकात की। सभी पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में उनका स्वागत किया।
    इस दौरान जिला अध्यक्ष विपिन यादव व प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी ने प्रत्येक पदाधिकारी का परिचय प्रदेश अध्यक्ष से करवाया, जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने सहज और सरल रूप से प्रत्येक पदाधिकारी के साथ व्यक्तिगत रूप से फोटो खिंचवाई व संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
    बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने जिला कांग्रेस कमेटी की सभी गतिविधियों एवं अब तक किए गए संगठनात्मक कार्यों से प्रदेश अध्यक्ष को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। इस पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जिलाध्यक्ष विपिन यादव के सक्रिय नेतृत्व एवं संगठनात्मक कार्यों की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से संगठन को मजबूती मिल रही है। साथ ही उन्होंने भविष्य में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने हेतु अनेक महत्वपूर्ण सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
    दीपक बैज ने स्पष्ट कहा कि गुटबाजी से दूर रहकर हम सभी को एक परिवार की तरह कार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है। यही हम सबका एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने 2028 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाते हुए चारों विधानसभा सीटों पर विजय का आह्वान किया, जिसमें वर्तमान तीन सीटों को बरकरार रखते हुए राजनांदगांव विधानसभा में भी जीत सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
    इसके साथ ही उन्होंने जिले में कांग्रेस संगठन को सोशल मीडिया के क्षेत्र में बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर तक सुदृढ़ करने के संबंध में जिला अध्यक्ष विपिन यादव को विशेष मार्गदर्शन एवं आवश्यक निर्देश दिए। बूथ गठन को लेकर भी उन्होंने विस्तार से जानकारी ली और इसे शीघ्र पूर्ण करने पर बल दिया।
    जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया कि जिले में बूथ गठन का कार्य 60 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुका है और शीघ्र ही इसे शत-प्रतिशत पूर्ण कर सूची प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को सौंप दी जाएगी। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने संतोष व्यक्त किया।
    पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिए गए समय, आत्मीय व्यवहार और स्पष्ट मार्गदर्शन से सभी पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ तथा संगठन को लेकर और अधिक मजबूती से कार्य करने का संकल्प भी मजबूत हुआ।
    अंत में जिला अध्यक्ष विपिन यादव सहित सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह विश्वास दिलाया कि उनके मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिला कांग्रेस संगठन बूथ से लेकर जिला स्तर तक पूरी ताकत के साथ कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा आगामी चुनावों में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करेगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.