राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव शहर की नवगठित कार्यकारिणी को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह कार्यकारिणी जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव शहर के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार द्वारा प्रस्तावित की गई थी, जिसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा अनुमोदित किया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैंदू ने स्वीकृति पत्र जारी करते हुए सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
नवगठित कार्यकारिणी में आशीष रामटेके जैसे अनुभवी और ऊर्जावान युवा नेता को जिम्मेदारी दिए जाने से संगठन को विश्वास है कि, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
नई कार्यकारिणी के गठन में युवा नेता आशीष रामटेके को शामिल करने से शहर में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आशीष आगामी समय में जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन विस्तार को गति प्रदान करेंगे।
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने आशीष रामटेके सहित सभी नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है किए वे संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन.जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। यह नियुक्ति निश्चित रूप से कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगी तथा आगामी समय में जनसेवा के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगी।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
