राजनांदगांव। जमीन दिखाने और नोट डबल करने का झांसा देकर 1.75 लाख रूपये की झपटमारी करने वाले आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने महज 3 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पूरी रकम भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी जयराम नागपुरे (निवासी-ग्राम पाउडदउना, जिला गोंदिया महाराष्ट्र) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी के साथ 09 अप्रैल 2026 को आरोपी मनोज जोशी उर्फ अमित हट्टेवार के बुलावे पर मोहारा, राजनांदगांव जमीन देखने आया था।
प्रार्थी के अनुसार वह जमीन के बयाने के लिए 1.75 लाख रुपये काले बैग में लेकर मौके पर पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी ने उसे नोट डबल करने और असली के बदले नकली नोट देने का लालच दिया और मौका पाकर बैग झपटकर हाईवे की ओर फरार हो गया।
मामले में थाना बसंतपुर में अपराध दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार की। उसके पास से 1.75 लाख रुपये से भरा बैग बरामद कर जब्त किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक देवादास भारती, प्रधान आरक्षक किशोर यादव, आरक्षक दीपक जायसवाल, आशीष मानिकपुरी, कुश बघेल, अतहर अली, जामिन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर सहित टीम का योगदान रहा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
