राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पेण्ड्री में निर्मित बहुमंजिला आवासों का आज अपर कलेक्टर सीएल मारकंडे और नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवासों की गुणवत्ता, निर्माण और आवंटन प्रक्रिया का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर मारकंडे ने कहा कि योजना का उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ी और बेघर परिवारों को सर्वसुविधायुक्त पक्के आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अच्छा और सुरक्षित आवास परिवार के जीवन स्तर को सुधारने और भविष्य संवारने में मदद करता है।
आयुक्त विश्वकर्मा ने आवासों में उपलब्ध बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्र और जरूरतमंद परिवारों को विधिवत प्रक्रिया के तहत आवास आबंटित किया जाएगा।
स्वयं का पक्का आवास पाने के लिए अपर कलेक्टर और आयुक्त ने गौरवपथ के निकट नारकन्हैया नाला के किनारे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवारों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उन्हें योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आवास मात्र 75,000 रुपये की आसान किस्तों में उपलब्ध हैं, जिसमें प्रारंभिक अग्रिम राशि केवल 10,000 रुपये होगी। शेष राशि 23 किस्तों में जमा की जा सकेगी।
अपर कलेक्टर मारकंडे ने परिवारों को चेताया कि झुग्गी झोपड़ी में रहने से बारिश के मौसम में परेशानी और हटाए जाने का डर रहता है। इसलिए योजना का लाभ उठाकर अपने स्वयं के पक्के आवास में रहने का अवसर अपनाना चाहिए।
निगम ने बताया कि पेण्ड्री, रेवाडीह, लखोली और मोहारा क्षेत्रों में बहुमंजिला, सर्वसुविधायुक्त आवास बनाए गए हैं। इच्छुक और पात्र लाभार्थी निगम कार्यालय में आवेदन कर आवास प्राप्त कर सकते हैं।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
