राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन साइट से लोहे की छड़ें चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में संपत्ति संबंधी अपराधों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
जानकारी के अनुसारए प्रार्थी राजकुमार सांखला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 अप्रैल 2026 की सुबह उनकी निर्माणाधीन साइट सनसिटी कॉलोनी से 10 एमएम की 14-15 बंडल लोहे की छड़ें, जिनकी अनुमानित कीमत 70 हजार रुपये थी, चोरी हो गई हैं।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर मोहारा बाईपास स्थित शराब भट्टी के पास से चोरी की गई लोहे की छड़ें बरामद की गईं।
गिरफ्तार आरोपियों में अजय लसेल पिता नंद कुमार लसेल, ग्राम कुम्हीगुड़ा, थाना साजा, जिला बेमेतरा, करवा जयदेव उर्फ जयदीप पिता किशन करवा, निवासी गौरी नगर, थाना सिटी कोतवाली, राजनांदगांव एवं प्रथम हरिहारणों पिता स्व. नवनीत हरिहारणों, नंदई कसेर पारा, थाना बसंतपुर, राजनांदगांव शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों को 11 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मिलन सिंह, प्रधान आरक्षक शम्भु नाथ द्विवेदी, आरक्षक राजा बारले और प्रयंश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
