राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने लव लाईफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो के माध्यम से युवकों और युवतियों को ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने युवतियों के फर्जी फोटो डाउनलोड कर फर्जी आईडी बनाई और उन्हें युवकों को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, पैकेज और फैमिली मीटिंग के नाम पर बड़ी रकम वसूली जाती थी।
दो आरोपियों को जिला कबीरधाम से और एक आरोपी को राजनांदगांव से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में ताम्रध्वज मानिकपुरी पिता पूरनदास मानिकपुरी, 23 वर्ष, पाण्डातराई, जिला कबीरधाम, सियाराम साहू पिता दिनेश साहू, 23 वर्ष, ग्राम जंगलपुर, थाना पाण्डातराई, जिला कबीरधाम एवं श्रृष्टि गोस्वामी पिता गणेशगिरी गोस्वामी, 21 वर्ष, ममता नगर, गली नं. 05, थाना कोतवाली, राजनांदगांव शामिल है।
इससे पहले ब्यूरो की संचालक नेहा पाठक और डायरेक्टर धर्मेन्द्र मानिकपुरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एमन साहू, उप निरीक्षक देवदास भारती, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक कुश बघेल, भुनेश्वर जायसी, महिला आरक्षक संतोषी मानिकपुरी और म.न.सै. उषा गिरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजनांदगांव पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो, सोशल मीडिया या व्हाट्सएप के माध्यम से मिलने वाले विवाह प्रस्तावों पर बिना सत्यापन के पैसा न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अपने नजदीकी थाना में दें।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
