राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बस्तर संभाग अध्यक्ष नवनीत चांद के कार्यालय स्थित जनता दरबार में पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की।
भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच पार्टी के भविष्य की रणनीतियों एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। शमसुल आलम ने बताया कि प्रवास के दौरान जिले, विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
जनता दरबार में आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर श्रेष्ठ बस्तर का नारा बुलंद किया और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाया जाएगा, ताकि जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सके।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
