राजनांदगांव। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 में विकास कार्यों को गति देने के लिए सदस्य श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा ने व्यापक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस प्रस्ताव में पेयजल, स्वच्छता, अधोसंरचना और जनसुविधाओं के लिए 15वें वित्त आयोग मद से राशि स्वीकृत करने की मांग की गई है।
क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पेयजल की समस्या को देखते हुए कई महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम पंचायत डीलापाहरी और सिंगपुर में बोर खनन एवं हैंडपंप के लिए 1.10 लाख रुपये, जोरातराई (ब) और कांकेतरा में पानी टैंकर के लिए 2.50 लाख रुपये, जबकि जोरातराई (ब) पंचायत भवन में वाटर कूलर के लिए 0.75 लाख रुपये मंजूर हुए।
स्वच्छता के तहत वार्ड क्रमांक 07, मोहबा (सिंगपुर) में नाली निर्माण के लिए 2.00 लाख रुपये और बोईरडीह में 6.70 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।
अधोसंरचना विकास के लिए शिकारीटोला (जराही) में मंच निर्माण 2.00 लाख रुपये, रंगाकठेरा में सामुदायिक भवन निर्माण 3.00 लाख रुपये और ग्रामीण सुविधा बढ़ाने के लिए डोम्हाटोला में जिम सामग्री 2.00 लाख रुपये, खैरझिटी में गली स्ट्रीट लाइट 2.60 लाख रुपये, टिकरापारा (खैरझिटी) में स्ट्रीट लाइट 2.00 लाख रुपये मंजूर किए गए।
इसके अलावा क्षेत्र में पहले से स्वीकृत विकास कार्य भी जारी हैं। इनमें तुमड़ीलेवा पंचायत भवन में वाटर कूलर 70,000 रूपये, उप स्वास्थ्य केंद्र तिलई में आहाता निर्माण 5.00 लाख, शासकीय हाई स्कूल तिलई में शौचालय निर्माण 3.00 लाख, सिन्हा सामुदायिक भवन तिलई 6.50 लाख और खैरझिटी में सीसी रोड निर्माण 2.60 लाख शामिल हैं।
श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा द्वारा प्रस्तुत यह प्रस्ताव क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे क्षेत्र में पेयजल, स्वच्छता, अधोसंरचना और जनसुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा और ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर होगा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
