राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के ओम यादव (राजनांदगांव) और अवि मानिकपुरी (बिलासपुर) का चयन भारतीय सब जूनियर बालक प्रशिक्षण शिविर हेतु किया गया है।
चयनित टिम आगामी 29 मई से 06 जून तक जापान में आयोजित होने वाली अंडर 18 एशिया कप में भाग लेगी, जिसका प्रशिक्षण शिविर भोपाल में दिनांक 19 अप्रैल से 25 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ हाकी के लिए गर्व का क्षण है। भारतीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रशिक्षण शिविर में ओम यादव और अवि मानिकपुरी का चयन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी साबित होगा।
फॉरवर्ड पोजीशन में खेलने वाले राजनांदगांव के ओम यादव और मिडफील्डर खेलने वाले बिलासपुर के अवि मानिकपुरी विगत 5 वर्षों से छत्तीसगढ़ हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते आ रहे है। उक्त दोनों खिलाड़ियों का चयन राजगीर (बिहार) में आयोजित 16वीं हाकी इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है, जहां ओम ने छत्तीसगढ़ और अवि ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था।
ओम यादव वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य खेल अकादमी बिलासपुर के आवासीय हॉकी केंद्र तथा अवि मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी भोपाल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और कोचों के मार्गदर्शन को जाता है। सब जूनियर इंडिया कोर टीम में चयन होने से दोनों भारतीय राष्ट्रीय टीम की मुख्य विकास योजना का हिस्सा बनेंगे, यहां से उसके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का सीधा अवसर होगा।
छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि यह सफलता न केवल इन खिलाड़ियों के प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि छत्तीसगढ़ में हॉकी के बढ़ते स्तर और वहां दी जा रही ट्रेनिंग की गुणवत्ता का भी प्रमाण है। भविष्य में हमें इनसे भारतीय टीम की जर्सी में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है, उनकी इस उपलब्धि पर पूरा प्रदेश गौरवान्वित है। ओम यादव और अवि मानिकपुरी के भारतीय सब जूनियर बालक कोर ग्रुप में चयन होने पर विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन, अरुण साव उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, श्रीमती तनुजा सलामे निर्देशक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मधुसूदन यादव पूर्व सांसद एवं महापौर, अभिषेक सिंह, फिरोज अंसारी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, मनीष श्रीवास्तव, महासचिव छत्तीसगढ़ हॉकी, डी रविशंकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ए. एक्का सहायक संचालक, खेयुका बिलासपुर, राजनंदगांव, जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के सचिव शिवनारायण धकेता, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष रोहित बाजपाई आदि ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
