राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच, राजनांदगांव द्वारा संत शिरोमणि सेन समाज की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि सेन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात वक्ताओं ने उनके जीवन, त्याग, सेवा और समाज सुधार के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि संत सेन जी ने समाज में समरसता, सेवा और सद्भाव का महत्वपूर्ण संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
इस दौरान हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि संत सेन जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज को संगठित और सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए आयोजन को जीवंत बना दिया। पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।
अंत में सभी उपस्थित जनों ने संत शिरोमणि सेन जी के आदर्शों पर चलने तथा समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
