डोंगरगढ़। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोंगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 38 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि केंद्रीय विद्यालय के पास फुटबॉल ग्राउंड क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री के लिए मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास एक सफेद थैले में रखे 38 पाव देशी प्लेन मदिरा (कुल 6.840 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत ?3040) बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी गोविंदा रजक (33), निवासी कुम्हार पारा, वार्ड क्रमांक 16, डोंगरगढ़ को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष जायसवाल, प्रधान आरक्षक प्रदीप प्रसाद, आरक्षक रामखिलावन सिन्हा, मिथिलेश पटेल एवं भूपेन्द्र वर्मा की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
