राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड मुख्यालय में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य जनजागरूकता पदयात्रा आयोजित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे और महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश आमजन तक पहुँचाया।
पदयात्रा की शुरुआत महावीर तालाब से हुई, जो जयस्तंभ चौक होते हुए गोलबाजार में संपन्न हुई। रैली के दौरान महिलाओं ने नारी सम्मान और सशक्तिकरण के संदेश दिए। साथ ही अब नेतृत्व की बारी है, नारी शक्ति वंदन की जिम्मेदारी है के नारे के साथ हस्ताक्षर अभियान और मिस्ड कॉल के माध्यम से सहभागिता सुनिश्चित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रावधान का स्वागत किया। उन्होंने इसे महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रमन डोंगरे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता सिन्हा, सभापति नगर पालिका परिषद श्रीमती रेखा वाघोरते, जसमीत सिंह बन्नोआना, विनय बंसल, श्रीमती पुष्पा गायकवाड़, श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्रीमती मिथलेश्वरी वैष्णव, श्रीमती अंजू त्रिपाठी, श्रीमती सुषमा कोठारी, श्रीमती कनक दुबे, श्रीमती बबीता, सुश्री शिवांगी, श्रीमती शारदा यादव, श्रीमती लक्ष्मी यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
इस रैली ने एक बार फिर महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और सशक्तिकरण की दिशा में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
