राजनांदगांव। सोमनी बस्ती में 14 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे एक मानसिक रूप से कमजोर महिला भटकती हुई मिली। ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस महिला को थाने लेकर आई। महिला ने अपना नाम मानकी यादव पति पोखन यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम अमोदी, थाना खरोरा, बलौदाबाजार भाठापारा बताया।
महिला की स्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेण्डर कीरो के निर्देशानुसार महिला के गांव में संपर्क कर उसके परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद महिला को उसके ससुर त्रिलोकी यादव, पिता फेकूराम यादव, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम-अमोदी, थाना-खरोरा, जिला-रायपुर को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, महिला प्रधान आरक्षक राजश्री, महिला आरक्षक ममता टोप्पो, महिला आरक्षक हिमा चंद्राकर, आरक्षक दिनेश वर्मा, मनोज ठाकुर, थाना स्टाफ और सखी सेंटर स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
