राजनांदगांव। भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हिंदू जागरण मंच राजनांदगांव द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तिरंगा चौक, गंज लाइन पहुंची, जहां मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी की आकर्षक झांकी सजाई गई थी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में युवक-युवतियां, महिलाएं और समाज के गणमान्य नागरिक इसमें शामिल हुए। जयघोष और भक्ति गीतों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
तिरंगा चौक गंज लाइन में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम जी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
