राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में बजरंगदल के पूर्व विभाग संयोजक सुनील सेन को भाजपा युवा मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के बाद सुनील सेन ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।
करीब 12 वर्षों तक बजरंगदल में सक्रिय भूमिका निभा चुके सुनील सेन धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भी लगातार जुड़े रहे हैं। अब वे राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय होकर भाजपा के माध्यम से जनसेवा करने की दिशा में कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति से शहर सहित युवाओं में उत्साह का माहौल है। बजरंग दल और अन्य सामाजिक-धार्मिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
