Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » छात्र राजनीति से उभरा नेतृत्व : कमलेश प्रजापति को भाजयुमो जिला मंत्री की कमान
    राजनांदगांव

    छात्र राजनीति से उभरा नेतृत्व : कमलेश प्रजापति को भाजयुमो जिला मंत्री की कमान

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailApril 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिहा के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष भाजपा कोमल सिंह राजपूत के अनुशंसा में जिला अध्यक्ष चिंटू सोनकर ने अपना जिला पदाधिकारी की घोषणा किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक निर्णय लेते हुए कमलेश प्रजापति को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी कार्यशैली, सामाजिक सक्रियता एवं निरंतर समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
    कमलेश प्रजापति ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की, जहां से उन्होंने छात्र राजनीति में नगर मंत्री, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जैसे दायित्वों का निर्वहन किया है। छात्र नेता के रूप में उन्होंने सदैव छात्र हितों की आवाज को मजबूती से उठाई और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।
    इसके पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा में उन्हें शासकीय जिला स्वाध्याय योजना प्रभारी एवं जिला सह.कोषाध्यक्ष, जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई, जिनका उन्होंने पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ निर्वहन किया। साथ ही शक्ति केंद्र संयोजक के रूप में हरदी एवं मोहारा वार्ड में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया। उन्होंने विधानसभा, लोकसभा एवं नगरीय निकाय चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन विस्तार एवं व्यापक जनसंपर्क का प्रभावी कार्य किया।
    वर्तमान में वे प्रदेश के हाई प्रोफाइल माने जाने वाले दिग्विजय महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के सदस्य के रूप में भी कार्यरत हैं और शिक्षा एवं छात्र कल्याण से जुड़े विषयों में सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं। राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ कमलेश प्रजापति सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। वे रक्तदान के क्षेत्र में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों की निःस्वार्थ भाव से निःशुल्क बल्ड दिलाकर मदद करते आ रहे हैं और मानव सेवा को अपना प्रमुख दायित्व मानते हुए लगातार कार्य कर रहे हैं।
    नवनियुक्त जिला मंत्री कमलेश प्रजापति ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व से प्रेरित हैं तथा तीन बार के मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से विशेष रूप से प्रभावित रहे हैं, जिनकी संगठनात्मक सोच, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना उनके लिए सदैव प्रेरणास्रोत रही है।
    नियुक्ति की घोषणा के पश्चात जिले भर के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, श्रमिक कर्मकार मंडल के अध्यक्ष योगेशदत्त मिश्रा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष भरत वर्मा, जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, भाजपा महामंत्री द्वय सौरभ कोठारी, डीकेश साहू पूर्व भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, भाजयुमो प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर सहित जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ दीं।
    सभी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा राजनांदगांव नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा। इस अवसर पर नव-नियुक्त जिला मंत्री कमलेश प्रजापति ने प्रदेश नेतृत्व एवं वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे युवाओं को साथ लेकर संगठन विस्तार, राष्ट्रहित, समाजसेवा एवं भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.