Close Menu
    What's Hot

    दीपावली मिलन में एक मंच पर जुटा भाजपा परिवार, संगठन की एकजुटता का दिया संदेश

    November 15, 2026

    कन्हारपुरी-तुमड़ीबोड़ केंद्र पहुंचे महापौर, ऑफलाइन टोकन शुरू करने की घोषणा

    November 15, 2026

    एंबुलेंस चालक से शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » ग्राम घुपसाल बना आदर्श मॉडल, जल संरक्षण और फसल परिवर्तन से पानी की समस्या हुई कम
    राजनांदगांव

    ग्राम घुपसाल बना आदर्श मॉडल, जल संरक्षण और फसल परिवर्तन से पानी की समस्या हुई कम

    timesofcgBy timesofcgApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छुरिया विकासखंड का ग्राम घुपसाल जनभागीदारी और जल संरक्षण के सफल प्रयासों के चलते जिले में आदर्श मॉडल बन गया है। पिछले चार साल से सूखे तालाब इस साल भर गए और मवेशियों व ग्रामीणों के लिए जल उपलब्ध हुआ।

    कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने ग्राम का दौरा कर किसानों और स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कम पानी वाली फसलें अपनाने और जल संरक्षण के उपायों से भू-जल स्तर में सुधार हुआ है। मक्का और दलहन-तिलहन जैसी फसलें अधिक पानी वाली धान की जगह उगाने से न केवल पानी की बचत हुई, बल्कि कृषि टिकाऊ भी हुई है।

    इस वर्ष ग्राम के किसानों ने 300 एकड़ में मक्का और लगभग 50 एकड़ में दलहन-तिलहन की फसल बोई। ग्रामीणों की मांग पर पचरी, बोर और रोड निर्माण को भी स्वीकृति दी गई। कलेक्टर ने किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की पहल का भी जिक्र किया।

    अध्यक्ष जिला पंचायत, श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि ग्रामवासियों और महिला स्व-सहायता समूहों के संयुक्त प्रयासों से गांव में जल संकट कम हुआ है। पहले धान की अधिक पानी वाली फसलों के कारण गर्मियों में पानी की कमी होती थी, अब पर्याप्त जल उपलब्ध है।

    पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव ने कहा कि जल संरक्षण और फसल परिवर्तन के इस अभियान में पूरे गांव की भागीदारी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि पानी का कोई विकल्प नहीं है और समय रहते सतत उपायों से ही भविष्य में संकट टाला जा सकता है।

    ग्राम पंचायत सरपंच और किसानों ने बताया कि पहले मार्च माह के बाद तालाब, हैंडपंप और नालों में पानी नहीं रहता था, जिससे पेयजल संकट उत्पन्न होता था। इस वर्ष लगभग 350 एकड़ क्षेत्र में मक्का और दलहन-तिलहन की फसल से भू-जल स्तर में सुधार हुआ और निस्तारी के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध है।

    इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, सीईओ छुरिया श्री होरी लाल साहू, सरपंच श्री नरेश शुक्ला, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    ग्राम घुपसाल का यह मॉडल अब जिले और प्रदेश के अन्य गांवों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    दीपावली मिलन में एक मंच पर जुटा भाजपा परिवार, संगठन की एकजुटता का दिया संदेश

    November 15, 2026

    कन्हारपुरी-तुमड़ीबोड़ केंद्र पहुंचे महापौर, ऑफलाइन टोकन शुरू करने की घोषणा

    November 15, 2026

    एंबुलेंस चालक से शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    November 15, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस, राजनांदगांव में सुना गया पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन

    November 15, 2026

    पहले दिन 726 किसानों ने बेचा 26,361 क्विंटल धान, 814 किसानों को जारी हुए थे टोकन

    November 15, 2026

    कन्हारपुरी से धान खरीदी की शुरुआत, महापौर ने तिलक लगाकर किसानों का किया स्वागत

    November 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.